Friday, May 20, 2016

शिवली वियतनामी मंदिर

शिवली वियतनामी मंदिर में बुद्ध की ७० फुट ऊँची भव्य प्रतिमा विशेष आकर्षण है। इसकी स्थापना दिसंबर २०१४ में हुई थी। चुनार के प्रसिद्ध मूर्तिकार देव नारायण पुजारी द्वारा निर्मित इस प्रतिमा को बनाने में ४८ महीने लगे थे। चुनार के पत्थरों से बनाई गई इस प्रतिमा के नीचे विशाल धम्मा हाल है। धम्म हाल की बाहरी दीवारों पर हिन्दी, अंग्रेजी, पाली और वियतनामी भाषा में धम्म चक्र परिवर्तन सूत्र लिखा गया है। इसके अलावा पाँच बौद्ध भिक्षुओं की मूर्तियाँ उकेरी गई हैं। धम्म हाल के बाहर भारतीय शैली में तोरण द्वार और प्रवेश व निकास द्वारों के चारों कोनों पर सिंह शीर्ष बनाए गए हैं। प्रांगण में एक पगोडा रखा गया जो वियतनाम से आया है। अष्टधातु से बने इस पगोडा का वजन छह क्विंटल है। ४५ बिस्वा में फैले परिसर में ध्यान कक्ष, विश्राम स्थल व कई कमरे हैं।


No comments: