Saturday, March 11, 2017

पीएम मोदी संसदीय क्षेत्र बनारस में भी चली मोदी लहर



पीएम मोदी संसदीय क्षेत्र बनारस में भी चली मोदी लहर।आठो सीटों पर भाजपा का परचम लहराया।

*शिवपुर विधानसभा में भाजपा के अनिल राजभर ने 54160 मतों से जीत हाशिल किया*

1) *शिवपुर*
सबसे में भाजपा के अनिल राजभर ने सपा के आनन्द मोहन यादव को 54160 मतों से जीत हाशिल किया।                 अनिल राजभर, भाजपा को 1 लाख 10 हजार 245 वोट मिले, उनके मुकाबले सपा के आनन्द मोहन यादव को 56 हजार 85 वोट मिले। वहीं बसपा के 46 हजार 457 वोट मिले।

2) *उत्तरी*
रविन्द्र जायसवाल, भाजपा,98479
अब्दुल समद अन्सारी,कांग्रेस, 45602
सुतीज मौर्य, बसपा, 29291

3) *दक्षिणी*
डा. नीलकंण्ड तिवारी,भाजपा,87320
डा. राजेश मिश्र,कांग्रेस, 73428
राजेश तिवारी,बसपा, 5430

4) *कैंट*
शौरभ श्रिवास्तव, भाजपा,68955
अनिल श्रिवास्तव, कांग्रेस, 32139
रिजवान अहमद,बसपा, 6914

5) *सेवापुरी*
नील रतन पटेल " नीलू ",अपना दल सोनेलाल - भाजपा ,103287
सुरेन्द्र पटेल, सपा, 54131
महेन्द्र पाण्डेय, बसपा, 35558

6) *रोहनिया*
सुरेन्द्र सिंह " औढ़े ", भाजपा, 52045
महेन्द्र पटेल, सपा, 30566
प्रमोद सिंह, 15426

7) *अजगरा* सुरक्षित
कैलाशनाथ सोनकर, भासपा - भाजपा, 79423
लालजी सोनकर,सपा,55798
टी राम, बसपा, 48363

8) *पिण्डरा*
डा. अवधेश सिंह,भाजपा,90512
बाबूलाल पटेल,53561
अजय राय,कांग्रेस,48042

UP Assembly Election Result 2017

Assembly Election Results 2017 - Modi Super-Wave Brings Saffron Holi For Uttar Pradesh


Sunday, March 5, 2017

UP Elections 2017 - PM Modi's Road Show

Large number of BJP supporters descended on the streets of Varanasi on Sunday as Prime Minister Narendra Modi held a roadshow in the city, the second in as many days. Varanasi goes to polls in the last phase on March 8




























Sunday, February 19, 2017

काशी में भगवान शिव के १२ ज्योतिर्लिंगों के रूप में पूजा

काशी में भगवान शिव के इन १२ ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने वाला प्राणी सबसे भाग्यशाली होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति काशी में भगवान शिव के १२ ज्योतिर्लिंगों के रूप का दर्शन करता है उसे भगवान शिव के १२ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के समान ही फल प्राप्त होता है आज हम आपको भगवान शिव के उन्हीं 12 स्थानों के बारे में बता रहे हैं जिनके दर्शन करने मात्र से ही व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
१) सोमेश्‍वर, मान मंदिर घाट
२) त्रिपुरांतकेश्वर , सिगरा
३) महाकालेश्वर, दारानगर
४) ओंकारेश्व, मछोदरी
५) बैजनाथेश्वर, कमच्छा
६) भीमेश्वर, काशी करवट
७) गणेश्वर (रामेश्वर),मान मंदिर घाट
८) नागेश्वर, भोंसला घाट
९) विश्वेश्वर,काशी विश्वनाथ मन्दिर
१०) त्रियम्बकेश्वर, गोदौलिया
११) केदारेश्वर, केदार घाट
१२) घृष्णेश्वर , कामाख्या देवी मंदिर



Wednesday, February 1, 2017

माँ वाग्देवी मंदिर

माँ वाग्देवी मंदिर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित है






बाबा की नगरी में वीणावादिनी के पूजन की धूम

बाबा विश्वनाथ की नगरी में बुधवार को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजन की धूम रही। चहुं ओर बसन्त उत्सव की खुमारी लोगो में छाई रही। उत्साही युवकों बच्चो की टोली ने मस्ती और उल्लास के बीच परम्परानुसार रेड़ का वृक्ष और उसकी डालिया काट चौराहों पर रख होलिका की नींव रखी। यह दृष्य शहर के प्रमुख चौराहो गलियो और गांव के चौबारो पर दिखा। इस दौरान कई जगहों पर युवा नगाड़े की थाप पर थिरकते भी रहे। इसके पूर्व पूजा पण्डालों स्कूलो महाविद्यालयों तथा तीनो ​विश्वविद्यालयो के छात्रावासो में उदया तिथि में विधि विधान से बैदिक मंत्रोच्चार के बीच छात्रो युवकों ने विद्वान ब्राहम्ण और बटुकों की देखरेख में वीणावादिनी की प्रतिमा को हवन पूजन के बीच स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की ।
फिर पूर्वांह बाद पूजा पण्डालों का पट आम जन के लिए खोल दिया गया और फिर वाग्देवी के नयनाभिराम मुर्तियो के दर्शन पूजन के लिए युवाओ और क्षेत्रीय महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई पूजा पण्डालो में सांस्कृतिक आयोजन के साथ तेज आवाज में डीजे भी बज रहा था। सरस्वती पूजन की धूम महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रावासो में रही। इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भांति नदेसर स्थित भारतीय स्पोर्टिग क्लब के पंडाल को भव्य झालर-झुमर और लाइटिंग से सजाया गया था।
यहां के पंडाल में स्थापित मां की विशाल प्रतिमा अलग ही छंटा बिखेर रही थी। इसी तरह तेलियाबाग मारूति क्लब मैदागिन स्थित वीसू जी मंदिर में सरस्वती पूजन के लिए युवाओ की भीड़ जुटी रही। वाग्देवी के प्रतिमाओ के पूजन अर्चन के बाद शुक्रवार को विर्सजन किया जाएगा। सरस्वती पूजन के बाद गुरूवार और शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए जिला प्रशासन ने 10 कुंड व तालाबों को साफ करा लिया है।