शनिवार, 17 अक्टूबर 2015

कालरात्रि देवी

देवी मां का सातवां स्वरूप कालरात्रि है। इनका मंदिर कलिका गली में है। इनके शरीर का रंग घने अंधेरे की तरह एकदम काला है। सिर के बाल बिखरे हुए हैं। गले में बिजली की तरह चमकने वाली माला है। देवी की तीन आंखें हैं। ये ब्रह्मांड की तरह गोल हैं। इनका वाहन गर्दभ है। देवी मां अपने दाएं हाथ की वर मुद्रा से सभी भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। मां का यह स्वरूप देखने में काफी भयानक है, लेकिन इनका दर्शन करना हमेशा शुभ फल देता है। इसी कारण इनका नाम शुभकारिणी भी है।

कोई टिप्पणी नहीं: